बरेली: सर्किट हाउस रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, बैंक कर्मी झुलसा
अमृत विचार,बरेली। गर्मी की शुरुआत होते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। सर्किट हाउस क्षेत्र में एक निजी बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी बाइक को बचाने बैंक कर्मी पहुंचा तो उसके हाथ झुलस गए। आग लगने के …
अमृत विचार,बरेली। गर्मी की शुरुआत होते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। सर्किट हाउस क्षेत्र में एक निजी बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी बाइक को बचाने बैंक कर्मी पहुंचा तो उसके हाथ झुलस गए। आग लगने के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के चौकी चौराहे से सर्किट हाउस रोड जाने वाले रोड पर एक्सिस बैंक के सामने रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख क्षेत्र में अफरा-तफरा मच गई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास रखी बाइक को बैंक कर्मी हटाने पहुंच गया। लपटों में उसके हाथ झुलस गए। उसकी बाइक भी झुलस गई।
बिजली कर्मचारी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगी थी। इस वजह से हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में ओवरलोड होने के कारण आग लगी थी। आग लगने के बाद करीब दो घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
