देश में इस साल कोरोना के रिकॉर्ड 72,330 नए केस, 459 मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 72,330 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,21,665 हो गई। पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के नए मामले इस साल एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार जारी किए गए आंकड़ों …

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 72,330 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,21,665 हो गई। पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के नए मामले इस साल एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले 11 अक्टूबर 2020 को एक दिन में 74,383 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार, 459 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,62,927 हो गई। करीब 116 दिन बाद एक दिन में वायरस से मौत के इतने अधिक मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 22 दिनों से लगातार बढ़ते नए मामलों के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 5,84,055 हो गई, जो कुल मामलों का 4.78 प्रतिशत है।

इस साल 12 फरवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम 1,35,926 थी, जो तब के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी। देश में अभी तक कुल 1,14,74,683 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 93.89 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 31 मार्च तक 24,47,98,621 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 11,25,681 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता