अफगानिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तानी सेना के एक हेलिकॉप्टर के दक्षिणी हेल्मांद प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रांत के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने एरियाना न्यूज के हवाले से बताया कि यह अफगानी राष्ट्रीय सेना का हेलीकाप्टर था और इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई …

काबुल। अफगानिस्तानी सेना के एक हेलिकॉप्टर के दक्षिणी हेल्मांद प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रांत के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने एरियाना न्यूज के हवाले से बताया कि यह अफगानी राष्ट्रीय सेना का हेलीकाप्टर था और इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

हेलीकाप्टर के गिरने के कारणों का अभी तक नहीं पता चला है। एरियाना न्यूज ने बताया कि इसमें शायद कोई तकनीकी खामी आई होगी जिसकी वजह से यह गिर गया है। इस बीच तालिबान ने दावा किया है कि उसने ही इसे गिराया है।

संबंधित समाचार