महराजगंज: गेहूं के खेत में मिला महिला का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज, अमृत विचार। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लब्दहा के सीवान में गेहूं के खेत मे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। जनपद के कोल्हुई …

महराजगंज, अमृत विचार। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लब्दहा के सीवान में गेहूं के खेत मे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

जनपद के कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम लब्दहा के सीवान में गुरुवार की सुबह कुछ बच्चों ने खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहूंचे गांव के लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 45 वर्ष के लगभग है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

संबंधित समाचार