दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे आम जनता के लिए खुला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मेरठ के बीच निर्मित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे गुरुवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर काम पूरा हो चुका है और इसे जनता के लिए खोल दिया गया है। …

नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मेरठ के बीच निर्मित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे गुरुवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर काम पूरा हो चुका है और इसे जनता के लिए खोल दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली और मेरठ के बीच की ढाई घंटे की दूरी महज 54 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद दिल्ली तथा मेरठ के बीच यातायात शुरू कर दिया गया है और उन्होंने जो वादा किया था वह भी पूरा हो गया है। इस परियोजना के निर्माण पर कुल आठ हजार 346 करोड़ रुपए की लागत आयी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से आने जाने का समय भी कम हो जाएगा। डासना तक आठ लेन की सड़क को 14 लेन का बना दिया गया है।

संबंधित समाचार