हल्द्वानी: व्यवसायी के हत्यारोपी पवन की लोकेशन हरिद्वार में मिली
हल्द्वानी, अमृत विचार। व्यवसायी भागीरथ सुयाल के हत्यारोपी पवन पाल की लोकेशन हरिद्वार में मिली। लोकेशन मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम को हरिद्वार रवाना कर दिया गया। हरिद्वार पहुंचने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि अभी तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। 26 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। व्यवसायी भागीरथ सुयाल के हत्यारोपी पवन पाल की लोकेशन हरिद्वार में मिली। लोकेशन मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम को हरिद्वार रवाना कर दिया गया। हरिद्वार पहुंचने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि अभी तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।
26 मार्च की रात भागीरथ की हत्या के बाद पुलिस की जांच में वारदात में शामिल पवन पाल और राहुल घनेला के नाम का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी राहुल को नैनीताल जिले से बाहर भागने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पवन पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया और रोडवेज बस में बैठकर भाग निकला।
पवन ने भागने से पहले राहुल को दिल्ली या फिर गुजरात में छिपने की योजना बताई थी। पवन की फरारी के बाद से ही पुलिस की चार टीमें उसके पीछे लगी थीं। पवन के स्थानीय संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इसके साथ ही हत्यारोपी के बाहरी राज्यों में तार खंगाले गए। पुलिस हत्यारोपी का सुराग लगा ही रही थी कि शुक्रवार को पवन पाल की लोकेशन हरिद्वार में मिली।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन ट्रैस हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को हरिद्वार भेजा गया है। पुलिस को जल्द ही दूसरे हत्यारोपी के गिरफ्त में आने की उम्मीद है। दूसरी ओर हत्याकांड की साजिश और हत्या के बाद आरोपियों के छिपने और पुलिस से भागने में मददगार बने युवकों के खिलाफ भी जांच तेज हो गई है।
