आज का राशिफल | 03 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी होनें की आशंका है। आपको शान्तिपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए। युवाओं को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। आपकी लोकप्रियता में कमी आ सकती है। वृष राशि आज आय में अनिश्चितता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ में कमी आ सकती है। माता के साथ वैचारिक मतभेद …

मेष राशि

आज बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी होनें की आशंका है। आपको शान्तिपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए। युवाओं को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। आपकी लोकप्रियता में कमी आ सकती है।

वृष राशि

आज आय में अनिश्चितता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ में कमी आ सकती है। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेवजह की यात्राओं से बचें। ऑफिस में काफी सारा काम आपके ऊपर आ सकता है।

मिथुन राशि

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे।

कर्क राशि

आज घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सहयोगियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करना चाहिये। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है। समाज से आपको उपयुक्त सहयोग मिलेगा। अध्यात्म अध्यात्म में आप विशेष रुचि लेंगे। सम्पत्ति से सम्बन्धित व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आज विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि कम हो सकती है। लेकिन फिर भी अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहें। विवाह योग्य जातकों के विवाह तय होने में बाधा आ सकती है। विवादित मुद्दों से दूर रहना ही उचित है।

तुला राशि

आज भाइयों और मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार आने का प्रयास करेंगे। रुचिपूर्ण कार्यों में अपना मन लगायेंगे। नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। आडंबर से आपको दूर रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज घर में मेहमान आ सकते हैं। पिता के सहयोग से आपके कुछ काम बनेंगे। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिये आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करें। घरेलू काम से जल्द फ्री होकर दूसरे काम करेंगे।

धनु राशि

आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। कोई भी निर्णय भावुकता में न लें। पैतृक सम्पत्ति में वृद्धि होगी। घर के रख-रखाव पर धन खर्च करेंगे। प्रेमी जन को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

मकर राशि

आज अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रखने के लिये योग और फिटनेस पर ध्यान दें। आर्थिक संकट जैसी समस्या हो सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियन्त्रण रखें। नया मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

आज लोग आपके ऊपर भरोसा करेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार मिल सकता है। आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बॉस आपके प्रमोशन की फाइल बढ़ा सकता है।

मीन राशि

आज आपको प्रयासों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे। कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। आपके सम्मान को कुछ लोग ठेस पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। संतसंग में सम्मिलित हो सकते हैं।