घर को बाहर से किया बंद और पेट्रोल डालकर लगा दी आग, चार बच्चों समेत छह की जलकर मौत
मदिकेरी। कर्नाटक के कोडागु जिले में विरापेट तालुका के मुगुतकेरी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में छह लोगों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि येराव बोजा नाम के बदमाश ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी, जिसके कारण चार बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी। इस वारदात …
मदिकेरी। कर्नाटक के कोडागु जिले में विरापेट तालुका के मुगुतकेरी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में छह लोगों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि येराव बोजा नाम के बदमाश ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी, जिसके कारण चार बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
मृतकों की पहचान सीते (45), बेबी (40) प्राथना (6), विश्वास (6), प्रकाश (7) तथा विश्व (7) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि इस घटना में बुरी तरह से जल तीन लोगों ने मैसूरू के अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मंजूर के घर के द्वार को बाहर से बंद कर दिया और फिर छत के टाइल्स को हटाकर पेट्रोल डाला तथा आग लगा दी। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में घुत था। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
