महराजगंज: पोते ने पीट-पीटकर की दादी की हत्या
महराजगंज,अमृत विचार। जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में शनिवार को दादी-पोते के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पोते ने अपनी दादी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, …
महराजगंज,अमृत विचार। जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में शनिवार को दादी-पोते के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पोते ने अपनी दादी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मथुरा नगर टोला भारीवैसी निवासी विशाल ने अपनी दादी सहोदरा देवी को इतनी बेरहमी से मारा-पीटा कि उसकी मौत हो गई। पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई सहोदरा देवी को आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फरेंदा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरेंदा कोतवाल गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
