रामनगर: विधायक की कार में ईवीएम मिलने पर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की कार में मिली ईवीएम मशीन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। रविवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत व जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र …

रामनगर, अमृत विचार। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की कार में मिली ईवीएम मशीन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

रविवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत व जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि असम विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की कार से मिली ईवीएम मशीन से स्पष्ट हो गया है कि भारत निर्वाचन आयोग की भूमि का भी पूरी तरह संदिग्ध है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव ईवीएम मशीन से ना कराकर बैलट पेपर के माध्यम से कराए जाएं और चुनाव आयोग पारदर्शिता के साथ चुनाव की प्रक्रिया कराएं यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर इसके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीसी हरबोला , वीना रावत,  विनय पडालिया,जावेद खान,अशफाक अली,अनीता बिष्ट, विमला आर्य, लक्ष्मी ठाकुर ,ममता आर्य, दीप पांडे, कुंदन, प्रकाश, अतुल अग्रवाल, दिनेश लोहनी, मीना ठाकुर, राजू आर्य  आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार