हल्द्वानी: ट्रैफिक लाइट को लोनिवि, वन और निगम से ग्रीन सिग्नल का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस को शहर में नए स्थापित ट्रैफिक सिग्नल का संचालन शुरू के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है। सिग्रल के संचालन से पहले वन, लोनिवि, एनएच और नगर निगम को जरुरी कदम उठाने हैं। पुलिस ने संबंधित पक्षों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द अपेक्षित कार्यवाही को कहा है। शहर की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस को शहर में नए स्थापित ट्रैफिक सिग्नल का संचालन शुरू के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है। सिग्रल के संचालन से पहले वन, लोनिवि, एनएच और नगर निगम को जरुरी कदम उठाने हैं। पुलिस ने संबंधित पक्षों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द अपेक्षित कार्यवाही को कहा है।

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने 13 चिन्हित स्थलों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाए हैं। इसके संचालन से पहले लोक निर्माण विभाग, एनएच को सभी 13 स्थलों पर जेब्रा और स्टाप लाइन बनानी है। वन विभाग को टीपीनगर तिराहा, आईटीआई तिराहा, नरीमन तिराहा, गैस गोदाम रोड तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा में स्थापित सिग्नल पर झूल रहे पेड़ों की लॉपिंग करनी है।

जबकि नगर निगम को सिंधी तिराहा, ओके होटल तिराहा, नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक तिराहा, हाइडिल तिराहा, नरीमन तिराहा में सड़क पर बने ट्रैफिक बूथ हटाने हैं। वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएच और नगर निगम की कार्यवाही तक ट्रैफिक सिग्नल का संचालन नहीं हो सकता। पुलिस के यातायात सेल ने संबंधित एजेंसियों से इस संबंध में पत्राचार किया है। पुलिस ने जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द अपेक्षित कार्यवाही को कहा है।

इन स्थानों पर लगे हैं ट्रैफिक सिग्नल
टीपीनगर तिराहा, आईटीआई तिराहा, सिंधी तिराहा, ओके होटल तिराहा, नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक तिराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा, हाइडिल गेट तिराहा, नरीमन तिराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा, पीलीकोठी तिराहा, लालडांठ तिराहा, गैस गोदाम रोड तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा।

ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करा दिए गए हैं। सिग्नल के संचालन से पहले संबंधित विभागों को अपेक्षित कार्यवाही करनी है। इसके लिए विभागों से पत्राचार के साथ ही जल्द कार्यवाही के लिए पैरवी की जा रही है।
– राकेश माहरा, यातायात निरीक्षक, हल्द्वानी

संबंधित समाचार