हल्द्वानी: जल संरक्षण के लिए कालाढूंगी में बनाई जाएंगी छह चाल-खाल
हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संरक्षण की मुहिम में जल संस्थान की ओर से एक सकारात्मक पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत जलसंस्थान कालाढूंगी इलाके में 6 चाल खाल का निर्माण कराएगा। जंगल की जमीन पर इसका निमार्ण कराया जाना है। इसके लिए वन विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। वन विभाग …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संरक्षण की मुहिम में जल संस्थान की ओर से एक सकारात्मक पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत जलसंस्थान कालाढूंगी इलाके में 6 चाल खाल का निर्माण कराएगा। जंगल की जमीन पर इसका निमार्ण कराया जाना है। इसके लिए वन विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। वन विभाग से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हल्द्वानी में छह चाल-खाल शासन से प्रस्तावित हैं। इन चाल खाल का निर्माण कालाढूंगी में वन विभाग की जमीन पर कराया जाना है। इसको लेकर वन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जमीन मिलते ही इनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक चाल-खाल के निर्माण पर तकरीबन 15 हजार रुपये की लागत आएगी। इनके बनने से वर्षा जल संचय किया जा सकेगा। वहीं गांव के जानवरों को भी पीने का पानी मिल सकेगा।
