नैनीताल जिले में फिर बदलेगा मौसम, सात मार्च को ओलावृष्टि की संभावना
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में सात अप्रैल यानी बुधवार को ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में सात अप्रैल यानी बुधवार को ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज झोकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक हैं, मैदानी क्षेत्रों में इसका असर काफी कम है। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल यानी बुधवार को नैनीताल जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावाना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि तराई-भाबर का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
