बागेश्वर: अनियंत्रित होकर पलटी केएमओयू की गाड़ी, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। एआरटीओ ऑफिस के पास एक केएमओयू गाड़ी पलट गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 13 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयोग से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।सोमवार को केएमओयू की बस संख्या यूके02पीए-0027 हल्द्वानी से …

बागेश्वर, अमृत विचार। एआरटीओ ऑफिस के पास एक केएमओयू गाड़ी पलट गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 13 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयोग से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।सोमवार को केएमओयू की बस संख्या यूके02पीए-0027 हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुई।

करीब ढाई बजे मुख्यालय से पांच किमी दूर एआरटीओ ऑफिस के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकि यात्री व चालक ठीक बताए जा रहे हैं। उनको हल्की चोटें आई हैं।

संबंधित समाचार