दिनेशपुर: गर्भवती की मौत के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। नगर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से हुई एक महिला की मौत के बाद से अस्पताल को बंद कर दिया गया है। मामले में दो दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है। शनिवार को अमृत नगर नंबर दो निवासी …

दिनेशपुर, अमृत विचार। नगर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से हुई एक महिला की मौत के बाद से अस्पताल को बंद कर दिया गया है। मामले में दो दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है। शनिवार को अमृत नगर नंबर दो निवासी तपन घरामी की गर्भवती पत्नी सावित्री घरामी की तबीयत बिगड़ने पर उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के डॉक्टर ने महिला महिला के पेट में मौजूद भ्रूण नष्ट होने की बात कहकर ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, इस पर डॉक्टर ने अपने वाहन से महिला को काशीपुर के एक अस्पताल में ले जाकर दोबारा ऑपरेशन कराया। इस दौरान महिला की मौत हो गई थी।

सील पड़ा अस्पताल

घटना के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने जमकर हंगामा किया था। बाद में मृतका के पति तपन ने थाने में तहरीर देकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, घटना की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है। उधर, रविवार दोपहर हंगामे के बाद से अस्पताल बंद है, और सभी स्टाफ फरार हैं।

संबंधित समाचार