हल्द्वानी: एसपी सिटी ने पुलिस कर्मियों को पढ़ाया विजिबिलिटी बढ़ाने का पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस कर्मियों की कुंभ ड्यूटी के चलते लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की चुनौती और बढ़ गई है। इसे देखते हुए एसपी सिटी ने हल्द्वानी सर्किल के पुलिस कर्मियों की क्लास ली। उन्होंने मौजूदा हालातों को देखते हुए अधीनस्थों को रेस्पांस टाइम सुधारने और विजिबिलिटी बढ़ाने का पाठ पढ़ाया। सोमवार को प्रभारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस कर्मियों की कुंभ ड्यूटी के चलते लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की चुनौती और बढ़ गई है। इसे देखते हुए एसपी सिटी ने हल्द्वानी सर्किल के पुलिस कर्मियों की क्लास ली। उन्होंने मौजूदा हालातों को देखते हुए अधीनस्थों को रेस्पांस टाइम सुधारने और विजिबिलिटी बढ़ाने का पाठ पढ़ाया।

सोमवार को प्रभारी एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बहुद्देशीय भवन सभागार में हल्द्वानी क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों और चौकी प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस के रेस्पांस टाइम और फील्ड में विजिबिलिटी को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने अधीनस्थों से आपराधिक घटनाओं और सूचनाओं पर त्वरित एक्शन उठाने और जल्द से जल्द पहुंच बनाने को कहा। इसके साथ ही थाना-चौकियों में खड़े पुलिस के वाहनों को पब्लिक विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर हल्द्वानी, मुखानी, बनभूलपुरा, काठगोदाम थाना प्रभारियों के साथ ही चौकी प्रभारी मौजूद थे।

देखा जा रहा है कि पुलिस का रेस्पांस टाइम बढ़ गया है। दूसरी ओर पुलिस के वाहन अपने थाना और चौकी क्षेत्रों में खड़े देखे जा रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए अधीनस्थों को सुधार के दिशानिर्देश जारी किए हैं।
डॉ जगदीश चंद्र, एसपी सिटी, हल्द्वानी

संबंधित समाचार