रामनगर: पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी से मुस्लिम समाज में रोष
रामनगर, अमृत विचार। इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर मुस्लिम समाज के दर्जनों लोगों ने शुऐब क़ुरैशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद शाक़िर सैफ़ी के नेतृत्व में कोतवाल अबुल कलाम को ज्ञापन देकर यति नरसिंहा नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में …
रामनगर, अमृत विचार। इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर मुस्लिम समाज के दर्जनों लोगों ने शुऐब क़ुरैशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद शाक़िर सैफ़ी के नेतृत्व में कोतवाल अबुल कलाम को ज्ञापन देकर यति नरसिंहा नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि दो अप्रैल को दिल्ली में प्रेसवार्ता के दौरान यति नरसिंहानंद सरस्वती ने इस्लाम धर्म और हज़रत मोहम्मद साहब के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।आरोप लगाया कि गाजियाबाद में एक मंदिर का पुजारी नरसिंहा नंद पूर्व में भी कई बार इस्लाम धर्म के खिलाफ ग़लत बयानबाजी कर चुका है।
बताया कि ऐसे लोग गलत बयानबाजी करके देश मे आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि इस्लाम और हज़रत मोहम्मद साहब के बारे में ग़लत बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के साथ जेल भेज देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर यति नरसिंहानंद को शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जो ज्ञापन दिया गया था उसको एसएसपी को भेज दिया गया है।
इस दौरान कारी फ़ारूक़, कारी गुलशेर,प्रधान इमरान खान,हाजी ग़ुलाम नबी,शमशेर,फैजान,अफ्फान,इमरान सैफ़ी,सैय्यद रियाज़,मोहम्मद फ़रमान, मोहम्मद दानिश, परवेज़, रिहान आदि मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर मुफ्ती मोहम्मद आमिर व मुफ्ती मोहम्मद अबुजर ने भी यति नरसिंहानंद के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिये।
