आज का राशिफल | 06 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। समाज कल्याण के कार्यों में आप भाग लेंगे। सन्तान पक्ष से हर्षदायक समाचार प्राप्त होगा। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित रहेंगे। वृष राशि आज बॉस के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रखें। कोई मनोरथ आज सिद्ध हो सकता है। शुभ …

मेष राशि

आज पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। समाज कल्याण के कार्यों में आप भाग लेंगे। सन्तान पक्ष से हर्षदायक समाचार प्राप्त होगा। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित रहेंगे।

वृष राशि

आज बॉस के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रखें। कोई मनोरथ आज सिद्ध हो सकता है। शुभ कार्यों में आज धन खर्च कर सकते हैं। आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। विचारों में स्पष्टता रखें।

मिथुन राशि

आज दिन की शुरुआत में आलस्य हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। घर में बड़ों की बातों की अवहेलना न करें। मित्रों से सहयोग नहीं मिलेगा।

कर्क राशि

आज घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जॉब में आप नया काम कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति होने के योग बन रहे हैं। सम्बन्धों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

सिंह राशि

आज विदेश से नये जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मीठे व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे। पुराने कार्यों को पूरा करने की चिन्ता रहेगी। सेहत के मामले में काफी फिट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की सम्भावना है।

कन्या राशि

आज दूसरों के सामने अपनी बातें खुलकर रखेंगे। परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नये स्रोतों से आपको धन प्राप्त होगा। घर के माहौल में थोड़ी गम्भीरता रहेगी। म्यूचुअल फण्ड में निवेश से लाभ मिलेगा।

तुला राशि

आज अपना खानपान शुद्ध और पौष्टिक रखें। अधिक बोलने से आपका अनादर हो सकता है। बच्चे आज काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी चाहिये।

वृश्चिक राशि

आज आशा के अनुरूप आपको धन लाभ मिलेगा। बुद्धि-विवेक से काम करना आपके लिए हितकर होगा। आपके भावनात्मक व्यवहार का लोग सम्मान करेंगे। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा दिन रहने वाला है।

धनु राशि

आज व्यर्थ की भागदौड़ करने से आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी के ऊपर ध्यान न दें सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। लोग आपका मनोबल भी गिराने का प्रयास कर सकते हैं। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मकर राशि

आज बुजुर्ग परिजनों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स में आप सम्मिलित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। शुभ कार्यों में आप दिलचस्पी लेंगे।

कुंभ राशि

आज आप सम्पत्ति के दस्तावेजों को संभाल कर रखें। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। वाणी में संयम रखें। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम हो सकती है। प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहना चाहिये।

मीन राशि

आज शुभ कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी यश प्राप्त होगा। बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बितायेंगे। आपका सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा। मित्रों से सुखद समाचार मिल सकता है।