बरेली: रामपुर गार्डन वालों ने भी रास्तों पर बनाए अवरोधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक सड़क न बनने की वजह से वाहन चालक रामपुर गार्डन के रास्ते में निकल रहे हैं। इसकी वजह से कॉलोनी वाले परेशान हो गए हैं और उन्होंने सड़कों पर ऊंचे-ऊंचे गति अवरोधक बनाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को भी विकास भवन के सामने बैंक ऑफ …

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक सड़क न बनने की वजह से वाहन चालक रामपुर गार्डन के रास्ते में निकल रहे हैं। इसकी वजह से कॉलोनी वाले परेशान हो गए हैं और उन्होंने सड़कों पर ऊंचे-ऊंचे गति अवरोधक बनाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को भी विकास भवन के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से रामपुर गार्डन जाने वाले रास्ते के गेट को आधा बंद कर दिया और आगे ऊंचा अवरोधक बना दिया गया।

एक दिन पहले रामपुर गार्डन में अवरोधक की वजह से एक स्कूटी सवार महिला गिरकर घायल हो गई थी। रामपुर गार्डन में इससे पहले भी गेट बंद करने की शिकायत हुई थी जिस पर नगर निगम के सुरक्षा कर्मियों ने गेट खुलवाए थे।

बियावानी कोठी से गांधी उद्यान होते हुए चौकी चौराहे तक सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है। पत्थर डालकर सड़क चालू कर दी गई है लेकिन वाहनों को ऊबड़-खाबड़ रास्ते से धूल फांकते हुए गुजरना पड़ रहा है। ईसाइयों की पुलिया का रास्ता बंद होने से वाहनों को श्यामगंज से विकास भव रोड से गुजारा जा रहा है। ऐसे में सिविल लाइंस एरिया में जाने वाले वाहन रामपुर गार्डन के रास्ते गुजर रहे हैं। इसकी वजह से यहां भी मोड़ पर जाम लग रहा है। कॉलोनी में वाहनेां की आवाजाही अधिक बढ़ने की वजह से यहां के लोग गेट बंद कर देते हैं। सोमवार को सीमेंट से ऊंचे गति अवरोधक भी बना दिए गए। इसकी वजह से कई वाहनों को वापस लौटना पड़ा।

बरेली कॉलेज के पास भी रास्ता बंद
बरेली कॉलेज से नगर निगम जाने वाला रास्ता कभी भी बंद कर दिया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कभी इस रास्ते को खोलकर वाहन गुजारे जाते हैं तो कभी नहीं इससे वाहन चालक कंफ्यूज हो जाते हैं। सोमवार को भी पूरे रास्ते को बंद कर काम शुरू कर दिया गया। ऐसे में वाहनों को पुराना रोडवेज के रास्ते से गुजारा गया। इस रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से वाहन जाम में फंसते रहे। कुछ वाहन फायर सर्विस वाली रोड से होकर गए।

संबंधित समाचार