हल्द्वानी: शहर में 14 कोरोना पॉजीटिव, पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में मंगलवार को 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने पांच जगहों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण न फैले, इसके लिए यहां आने-जाने पर प्रतिबंध कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जज फॉर्म में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में मंगलवार को 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने पांच जगहों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण न फैले, इसके लिए यहां आने-जाने पर प्रतिबंध कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जज फॉर्म में तीन महिला, आरके टैंट हाउस कुसुमखेड़ा में दो महिला और एक पुरुष, हीरानगर में दो महिला और एक पुरुष, पांडे निवास कालाढूंगी रोड में तीन महिला, श्याम विहार तल्ली बमोरी में दो महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एहतियातन के तौर पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इन पांच क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। ऐसे में समस्त गतिविधियों को प्रतिबंधित करते हुए अग्रिम आदेशों तक कंटेनमेंट क्षेत्रों से किसी भी व्यक्ति के बाहर जाने और अंदर आने-जाने में तत्काल रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत घोषित माइक्रो कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग एवं चिकित्सीय परीक्षण, संपर्क व्यक्तियों की पहचान, प्राइमरी व्यक्तियों के कॉन्टेक्ट, प्राइमरी कॉन्टेक्ट के आइसोलेशन, चिकित्सीय परीक्षण एवं आवश्यक्तानुसार सैंपल लिए जाने को कहा गया है।
तीन दिन पहले बने दो थे माइक्रो कंटेनमेंट जोन
बीते शनिवार को लक्ष्मी विष्णु विहार पीलीकोठी और बोरा आटा चक्की दो नहरिया में चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने इन दो जगहों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। तीन दिन बाद एक बार फिर मंगलवार को शहर के पांच क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
