बदायूं: भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष का गला रेता, गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष व ग्राम विकास संघ दहगवां के मंत्री पर खादी आश्रम में दिनदहाड़े दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी …

बदायूं, अमृत विचार। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष व ग्राम विकास संघ दहगवां के मंत्री पर खादी आश्रम में दिनदहाड़े दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू का दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी देवदत्त शर्मा भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष व गांधी नगर स्थित ग्राम विकास संघ दहगवां गांधी आश्रम में मंत्री हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह गांधी आश्रम में बैठे थे। तभी बाइक से दो व्यक्ति उनके पास आए। दोनों व्यक्तियों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।

इसी बीच एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके गले को रेत दिया और फरार हो गए। उनको तुरंत जिला अस्पताल ले लाया गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और जिला अस्पताल में भी पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाल दवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि कोई पुराना विवाद लग रहा है। जिस कारण घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार