आज का राशिफल | 07 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज साहित्य और नाट्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी खास रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। वृष राशि आज पुराने स्थापित व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। दूसरों से आपको बहुत अपेक्षाएं …
मेष राशि
आज साहित्य और नाट्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी खास रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी।
वृष राशि
आज पुराने स्थापित व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। दूसरों से आपको बहुत अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिएं। लोगों की नजरों में आपकी साख काफी अच्छी रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
आज सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। आज आपको बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए। आप काफी संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
कर्क राशि
आज का दिन का प्रथम भाग आपके लिए काफी शुभ रहेगा। प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करेंगे। उलझे हुए मामलों को बातचीत और शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें।
सिंह राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मैनेजमेन्ट सम्बन्ध कार्य काफी अच्छी तरह से आप करेंगे। भूमि और सम्पत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे। लम्बी अवधि के लिये आप निवेश करेंगे।
कन्या राशि
आज बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत ही प्रसन्न रहने वाला है। आत्मविश्वास से आप भरपूर रहने वाला है। बातचीत और शान्ति से मामलों को सुलझा लेंगे। आज आपको पर्याप्त आराम अवश्य करना चाहिये। कोई बड़ा और नया सा काम शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि
आज रचनात्मक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। घरवालों से आपको राय अवश्य लेनी चाहिये। पुरानी बातों को लेकर न बैठें वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपने दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि
आज जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। कारोबारियों को व्यापार के उत्तम लाभ मिलेंगे।
धनु राशि
आज का जीवन के पुराने अनुभवों से आप सबक लें। अपनी भावनाओं को सही तरह से व्यक्त करें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको हतोत्साहित करते हों। आपको बजट की काफी चिन्ता रहेगी। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।
मकर राशि
आज नई नौकरी और व्यापार का प्लान करेंगे। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषणों में धन खर्च करेंगे। बुद्धिमान व्यक्तियों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चे घर के कार्यों में रुचि लेंगे।
कुंभ राशि
आज लम्बे समय से रुके हुए काम पूरे करेंगे। कठिन परिस्थिति में आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। शाम तक स्थितियां आपके अनुसार हो जाएंगी। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें।
मीन राशि
आज अपनी रचनात्मक क्षमताओं का उपयोग करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही अपने दिन की शुरुआत करें। अधीनस्थ कर्मचारियों का आपको सहयोग मिलेगा। शाम से पहले जरूरी कार्य कर लें। किसी आनन्दोत्सव की तैयारी कर सकते हैं।
