रामपुर में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, 56 नए मामले सामने आए
रामपुर,अमृत विचार। रामपुर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में गुरुवार को सबसे अधिक 56 मरीज निकले हैं। हालांकि, पालिका अधिकारियों द्वारा मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। हाट स्पॉट क्षेत्रों में बेरिकेडिंग कर दी गई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर …
रामपुर,अमृत विचार। रामपुर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में गुरुवार को सबसे अधिक 56 मरीज निकले हैं। हालांकि, पालिका अधिकारियों द्वारा मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। हाट स्पॉट क्षेत्रों में बेरिकेडिंग कर दी गई है।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 56 नए मरीज निकले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 210 पहुंच गई है। बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूले जाने के आदेश दिए हैं। प्रत्येक अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूल करें।
बुधवार की शाम नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने टीम के साथ मास्क नहीं लगाए जाने वालों से 6000 रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके बावजूद लोग सुधरने को तैयार नही हैं। बाजारों में जाकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहे है। जबकि प्रशासनिक अमला लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क लगाने की अपील कर रहा है।
