कोरोना को देखते हुए अमित साध ने लिया सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला
मुम्बई। अभिनेता अमित साध ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा ना करने की घोषणाा करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जब कई लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपनी रोजमर्रा से जुड़ी बातें साझा करना असहज लगाता है।अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बुधवार देर …
मुम्बई। अभिनेता अमित साध ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा ना करने की घोषणाा करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जब कई लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपनी रोजमर्रा से जुड़ी बातें साझा करना असहज लगाता है।अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बुधवार देर रात यह जानकारी दी।
साध ने लिखा कि देश के हालिया हालात ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करनी चाहिए, खासकर ऐसे समय में तब जब शहर और पूरे महाराष्ट्र में ‘‘कोविड-19 के कड़े प्रतिबंध लागू हैं।’’साध ने लिखा, ‘‘ पूरा देश मुश्किल समय का सामना कर रहा है। मुझे लगता है कि मैं तस्वीरें और जिम की ‘रील’ साझा करके, किसी की परेशानी दूर नहीं कर रहा और ना मैं किसी का मनोरंजन कर रहा हूं।’’
उन्होंने कहा,‘‘ मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा। मुझे लगता है कि इस स्थिति में संवेदनशील होने का सबसे सही तरीका प्रार्थना करना और सब कुछ बेहतर होने की उम्मीद करना होगा। ’’साध ने साथ ही कहा कि वह कुछ भी साझा नहीं करेंगे लेकिन अपने प्रशंसकों से बातचीत करने के लिए हमेशा मंच पर उपलब्ध रहेंगे।
