नैनीताल: सरोवर नगरी में दो मंजिला भवन हुआ सील जानिए क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण ने अंडा मार्केट के समीप पालिका का सौ साल पुराना दो मंजिला भवन सील कर दिय है। इस भवन का बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। इसी के साथ ही प्राधिकरण अधिकारी इमारत के स्वामित्व का भी पता लगाने में जुट गए हैं। जिला विकास प्राधिकरण के …

नैनीताल, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण ने अंडा मार्केट के समीप पालिका का सौ साल पुराना दो मंजिला भवन सील कर दिय है। इस भवन का बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। इसी के साथ ही प्राधिकरण अधिकारी इमारत के स्वामित्व का भी पता लगाने में जुट गए हैं।

जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार शहर के अंडा मार्केट के समीप नगर पालिका का करीब 100 साल पुराना दोमंजिला भवन है। इस इमारत में एक दर्जन से ज्यादा परिवार रहते हैं । इस इमारत का जिला विकास  प्राधिकरण की अनुमति लिए बिना ही निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण रोकने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने।

उन्होंने रात को भी निर्माण कर दिया। इस पर गुरुवार को प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और निर्माण बंद करा दिया। इस दौरान टीम की इमारत में रह रहे लोगों से बहस हुई। बाद में प्राधिकरण की टीम ने भवन को सील कर दिया। इधर प्राधिकरण ने नगर पालिका ईओ से पत्र लिखकर स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इस दौरान एई सतीश चौहान, सीएम साह, कमल जोशी आदि मौजूद थे।

अंडा मार्केट के समीप दो मंजिला इमारत में निर्माण हो रहा था। इसको सील किया गया है। जांच में पता चला है कि यह इमारत नगर पालिका की थी और लीज पर थी। इसकी लीज समाप्त हो गई है। इमारत का स्वामित्व पता नहीं चल पा रहा है। प्रथम दृष्टया सरकारी इमारत लग रही है। फिलहाल ईओ को पत्र लिखा है ताकि स्वामित्व का पता चल सके।-पंकज उपाध्याय, सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल

संबंधित समाचार