बरेली: मोईन सिद्दीकी को पुलिस ने हिरासत में लिया
बरेली, अमृत विचार। दरगाह से हुए ऐलान के बाद भी इस्लामियां इंटर कॉलेज में होने वाली सभा में मोइन सिद्दीकी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से न जाने की अपील कर दी। इससे आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने उसका बहिष्कार कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई …
बरेली, अमृत विचार। दरगाह से हुए ऐलान के बाद भी इस्लामियां इंटर कॉलेज में होने वाली सभा में मोइन सिद्दीकी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से न जाने की अपील कर दी। इससे आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने उसका बहिष्कार कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।
ऑल इंडिया फैजाने मदिना कौंसिल के अध्यक्ष मोईन सिद्दीकी अपने द्वारा जारी फतवों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। मोईन ने पहले फरहत नकवी व निदा खान के खिलाफ फतवे जारी किए थे। कुछ दिन पूर्व गाजियाबाद के डासना निवासी स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती ने मुस्लिम समुदाय के पैगंबर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी जिससे समुदाय के लोगों में खासा रोष है।
इसी वजह से शुक्रवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज में स्वामी नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान हुआ था। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। इसका विरोध मोइन ने किया था। मोइन ने लोगों से कहा था कि वे लोग इस्लामियां इंटर कॉलेज में न जाएं और न ही सभा में शिरकत करें।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मोइन का विरोध शुरू हो गया। विरोध के कारण पुलिस मोइन को थाने ले आई। हालांकि, उनके खिलाफ पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
