बरेली: जागरूकता और सख्ती ही कोरोना से बचाव- मनोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मरीजों की वजह से बरेली हाई अलर्ट पर है। 730 से अधिक कोरोना मरीज बरेली में सक्रिय हैं। लापरवाही से फैल रहे संक्रमण को कैसे फैलने से रोका जाए, किन-किन योजनाओं पर कार्य किया जाए, ऐसे कई बिंदुओं पर कार्ययोजना बनवाकर बरेली में संक्रमण को फैलने से रोकने के …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मरीजों की वजह से बरेली हाई अलर्ट पर है। 730 से अधिक कोरोना मरीज बरेली में सक्रिय हैं। लापरवाही से फैल रहे संक्रमण को कैसे फैलने से रोका जाए, किन-किन योजनाओं पर कार्य किया जाए, ऐसे कई बिंदुओं पर कार्ययोजना बनवाकर बरेली में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार बतौर नोडल अधिकारी 15 दिन के लिए बरेली जनपद में कैंप करने के लिए पहुंचे हैं।

शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान मनोज कुमार ने बताया कि जागरूकता और लापरवाही वाले स्थानों पर सख्ती से ही कोरोना से बचा जा सकता है। हर किसी ने लॉकडाउन का दंश झेला है। सभी लोग जानते हैं कि कोरोना फैलने के मुख्य कारण क्या हैं, लेकिन फिर भी लापरवाह हैं। उनकी यही लापरवाही संक्रमण को फैला रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करा रहे हैं। चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और सरकारी कार्यालयों में भी पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने पर मंथन हुआ है। आमजन को स्वयं आगे आकर कोरोना से बचाव कर दूसरों को जागरूक करना चाहिए। बाहर से आने वाले लोगों को सबसे पहले कोरोना जांच करानी चाहिए, ताकि उनमें लक्षण हैं तो अन्य कोई उसकी चपेट में न आए।

नोडल अधिकारी ने बताया कि वह बरेली में 15 दिन रहकर कोरोना से बचाव के इंतजामों को और पुख्ता कराएंगे। आरटीपीसीआर जांच ज्यादा कराने के लिए कहा गया है। कोविड एल-2 और एल-3 अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त बेडों की संख्या कराने पर चर्चा की गई है। अभी 300 बेड अस्पताल में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल को तैयार कराया गया है। दो अन्य मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के लिए बेडों को तैयार करा रहे हैं। विशेष सचिव मनोज कुमार बरेली की भौगोलिक स्थिति को नजदीक से जानते हैं। वह यहां 2017 तक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात रह चुके हैं।

नोडल अधिकारी ने संक्रमण पर काबू पाने को सीएमओ के साथ की चर्चा
विशेष कार्ययोजना बनाकर बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने बरेली जनपद में विशेष सचिव (उच्च शिक्षा) मनोज कुमार को नोडल अधिकारी बनाकर भेजा है। मनोज कुमार गुरुवार रात बरेली पहुंच गए। शुक्रवार को नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधीर कुमार गर्ग और उनकी टीम के साथ संक्रमण पर काबू पाने के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर चर्चा की। आरटी-पीसीआर, एंटीजेन और ट्रूनॉट जांचों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मंडलायुक्त आर रमेश कुमार से मुलाकात कर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने को लेकर चर्चा की।

संबंधित समाचार