आज का राशिफल | 10 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। वृष राशि आज प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। …

मेष राशि

आज अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है।

वृष राशि

आज प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। आप दूसरों की मदद करेंगे। नए कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में धीमापन आ सकता है। आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। गंभीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें।

कर्क राशि

आज महान और दार्शनिक लोगों के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। लोगों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि

आज सर्दी-खांसी से आपको परेशानी होगी। गलत और अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। मन में असन्तोष का भाव रहेगा। बड़ों की राय लेना न भूलें।

कन्या राशि

आज जीवनसाथी के प्रति आसक्ति का भाव बढ़ेगा। सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिसका आप काफी इंतजार कर रहे थे।

तुला राशि

आज आपको दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब में आपका कद बढ़ेगा। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है।

वृश्चिक राशि

आज आप पुराने लोन को चुकाने की कोशिश करेंगे। सन्तान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है।

धनु राशि

आज शाम के समय दोस्तों के साथ चैटिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। घर के सदस्यों को महत्व दें। वाणी में संयम रखें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें।

मकर राशि

आज प्रतियोगिता और परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। बिजनेस में गति आ सकती है।

कुंभ राशि

आज आप अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको कारोबार में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें।

मीन राशि

आज आप खूब प्रयास करेंगे जिससे आपकी आय बढ़े। अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे। परिवार के छोटों की चिन्ता रहेगी। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा।