देहरादून: गैरसैंण को कमिश्नरी बनाए जाने का फैसला रद्द
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक और फैसले को रद्द कर दिया है, शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत कैबिनेट ने जरूरी फैसला लेते हुए गैर सैंण को कमिश्नरी बनाए जाने का फैसला निरस्त कर दिया. इसके तहत अब गैरसैंण को उत्तराखंड की तीसरी कमिश्नरी …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक और फैसले को रद्द कर दिया है, शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत कैबिनेट ने जरूरी फैसला लेते हुए गैर सैंण को कमिश्नरी बनाए जाने का फैसला निरस्त कर दिया. इसके तहत अब गैरसैंण को उत्तराखंड की तीसरी कमिश्नरी नहीं बनाया जाएगा और राज्य में कुमाऊं और गढ़वाल कमिश्नरी की ही व्यवस्था होगी।
शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. इसके अलावा कैबिनेट ने कई फैसले किए. इसमें गैरसैण को कमिश्नरी बनाए जाने का पिछली त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार का फैसला पलट दिया गया।
