गरमपानी: रातीघाट के समीप नदी में ट्रक गिरने से चालक की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा भवाली राजमार्ग पर रातीघाट के समीप ट्रक असंतुलित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे नदी में जा गीरा। चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ व पुलिस के जवानों ने ट्रक के अंदर फंसे वाहन चालक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला। रविवार सुबह राजमार्ग पर रातीघाट में हुए हादसे में वाहन …

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा भवाली राजमार्ग पर रातीघाट के समीप ट्रक असंतुलित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे नदी में जा गीरा। चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ व पुलिस के जवानों ने ट्रक के अंदर फंसे वाहन चालक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला।

रविवार सुबह राजमार्ग पर रातीघाट में हुए हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। बागेश्वर निवासी ललित शाही (32वर्ष) पुत्र प्रताप शाही ट्रक नंबर यूके 02 सीए 0419 को लेकर बागेश्वर जा रहा था की तीखे मोड़ पर संतुलन खो बैठा। वाहन दो सौ मीटर नीचे उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के समीप जा गीरा। वाहन के गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

चौकी पुलिस को सूचना दी गई। एसडीआरएफ प्रभारी लाल सिंह भी मय टीम मौके पर पहुंचे। चौकी पुलिस खैरना के हर्षवर्धन व शंकर नेगी भी रेस्क्यू अभियान में जुटे। आसपास लोगों की मदद से दो सौ मीटर नीचे एसडीआरएफ व पुलिस के जवानों ने ट्रक के अंदर फंसे वाहन चालक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला। घंटे भर चले अभियान के बाद वाहन चालक के शव को हाइवे तक लाया जा सका।

दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन दो हिस्सों में बंट गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस टीम ने बमुश्किल यातायात सुचारू करवाया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा