बाराबंकी: प्रधान पद के उम्मीदवार कोरोना पॉजीटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। पंचायत चुनावों की गहमागहमी के बीच लोगों की लापरवाही पर कोरोना भारी पड़ने लगा है।आम आदमी के साथ ही पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इस माह विकासखंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनका उपचार …

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। पंचायत चुनावों की गहमागहमी के बीच लोगों की लापरवाही पर कोरोना भारी पड़ने लगा है।आम आदमी के साथ ही पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इस माह विकासखंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जिले से आयी कोरोना रिपोर्ट में ग्राम पंचायत मैलारायगज में प्रधान पद के उम्मीदवार कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

इनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव पहुंच कर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में लगी हुई है। प्रधान प्रत्याशी बीते कई दिनों से बीमार थे दो दिन पूर्व इनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों इन्हें लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया ।

जहां इनकी कोरोना जांच कराई गई जिसमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इनके परिवार के लोगों की जांच की गई।बताते चलें पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही उम्मीदवारों के साथ ही आम लोगों को भी भारी पड़ सकती है।उम्मीदवार बिना किसी कोरोना प्रोटोकॉल के ही दर्जनों लोगों के साथ एक गांव से दूसरे गांव डोर टू डोर वोट मांग रहे हैं।

संबंधित समाचार