‘महाभारत’ में इंद्र का किरदार अदा करने वाले सतीश कौल नहीं रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। जाने माने पंजाबी अभिनेता सतीश कौल का लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में आज दोपहर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे और वह लंबे वक्त से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उन्हें कोरोना का संक्रमण भी हो गया था। गुरुवार को उन्हें …

चंडीगढ़। जाने माने पंजाबी अभिनेता सतीश कौल का लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में आज दोपहर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे और वह लंबे वक्त से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उन्हें कोरोना का संक्रमण भी हो गया था। गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और शनिवार को निधन हो गया। पिछले साल सतीश ने इंटरव्यू में बताया था कि वह दवाओं, घर के सामान जैसी चीजों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कौल के निधन पर दुख जताते हुये कहा है कि उन्होंने पंजाबी सिनेमा ,कला और संस्कृति को प्रफुल्लित करने में अहम भूमिका निभाई। पंजाब ,पंजाबियत और पंजाबी के पहरेदार होने के कारण उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और लोगों के दिलों में सदैव उनकी याद रहेगी। कैप्टन सिंह ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुये दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।

इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- हिंदी और पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सतीश कौल के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शान्ति।

संबंधित समाचार