हल्द्वानी: पुलिस ने नैनीताल जिले की छह सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के बीच बढ़ते हुए संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस ने अंतरजनपदीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। नैनीताल जिले की इन सीमाओं पर पुलिस की मौजूदगी में रेंडम सेंपलिंग होगी। शनिवार को शासन से निर्देश मिलने के बाद एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने नैनीताल जिले की गडप्पू, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के बीच बढ़ते हुए संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस ने अंतरजनपदीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। नैनीताल जिले की इन सीमाओं पर पुलिस की मौजूदगी में रेंडम सेंपलिंग होगी।

शनिवार को शासन से निर्देश मिलने के बाद एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने नैनीताल जिले की गडप्पू, हल्दुआ, सुभाषनगर, एमवीआर गेट चोरगलिया, टांडा और खैरना में चौकसी बढ़ाने को कहा है। तय कार्ययोजना के तहत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में आने वालों को सीमाओं पर रोककर रेंडम सेंपलिंग करेगी। सेंपलिंग के साथ ही आने वालों का पूरा ब्योरा रखा जाएगा।

ताकि सेंपल जांच में पॉजिटिव आने पर इन्हें ट्रैक किया जा सके। ट्रैकिंग के बाद इनका ट्रीटमेंट शुरू होगा। गंभीर लक्षण वाले रोगियों को कोविड अस्पताल भेजा जाएगा। जबकि सामान्य लक्षणों वाले रोगियों को होम आइसोलेट किया जाएगा।
इनसेट
होम आइसोलेशन की निगरानी करेगी पुलिस
हल्द्वानी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर रोगियों को होम आइसोलेट किया जाएगा। पुलिस आइसोलेट होने वाले हर पॉजिटिव की निगरानी करेगी। इसके लिए संबंधित थाना अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एसएसपी ने कहा कि होम आइसोलेशन का उल्लघंन करने वालों पर सख्ती होगी।
इनसेट
कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस ने काटे साढ़े सात हजार चालान
हल्द्वानी। कोरोना की दूसरी लहर सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दूसरी लहर से शुक्रवार देर शाम तक पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाकर साढ़े सात हजार चालान काटे हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से 12.74 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया है।

संबंधित समाचार