आज का राशिफल | 11 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज आप जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ संवादहीनता की स्थिति पनप सकती है। जॉब और व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। त्वरित निर्णय आज आपको नहीं लेने चाहिए। वृष राशि आज लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। …
मेष राशि
आज आप जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ संवादहीनता की स्थिति पनप सकती है। जॉब और व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। त्वरित निर्णय आज आपको नहीं लेने चाहिए।
वृष राशि
आज लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी आपकी काफी देखभाल रखेगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच काफी उत्तम समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि
आज घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। घर में टेलीविज़न और फोन पर व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। किन्तु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहें। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा।
कर्क राशि
आज आपको रुके हुए कार्य आज सम्पन्न होंगे। आपकी वाणी में सौम्यता आपको परिवार में विशेष सम्मान की हकदार बनायेगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
आज आपको कोई बड़ा और विशेष कार्य शुरू नहीं करना चाहिये। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। नाक,कान और गला संबन्धित दिक्कत हो सकती है।
कन्या राशि
आज आप शिक्षा में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। अपनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।
तुला राशि
आज आपको दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब में आपका कद बढ़ेगा। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है।
वृश्चिक राशि
आज किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है। आपको आज किसी को वचन नहीं देना चाहिए। सम्पत्ति के विक्रय की योजना बनायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है।
धनु राशि
आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियन्त्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में दान दक्षिणा करेंगे। घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स का दिन कुछ खट्टा-मीठा सा रहेगा।
मकर राशि
आज मरोजंन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखें। खानपान में आपको बदलाव कर सकते हैं। सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बनायेंगे।
कुंभ राशि
आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें। जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा।
मीन राशि
आज कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें। जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा।
