IPL 2021: CSK को एक और झटका, धीमी ओवर गति के लिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। तीन बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार …

मुंबई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। तीन बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

  • क्या है नया नियम?
    हर घंटे में औसतन 14.1 ओवर फेंकने होंगे
    इसमें टाइम-आउट शामिल नहीं होगा
    मैच की एक पारी 90 मिनट में खत्म होनी चाहिए
    खेल के लिए 85 मिनट और पांच मिनट टाइम-आउट

आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।’’ दिल्ली कैपिटल्स ने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (85) और पृथ्वी साव (72) के बीच 138 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।

संबंधित समाचार