रुद्रपुर: सिपाही से मारपीट में कथित भाजपा नेता व पत्रकार गिरफ्तार
रूद्रपुर, अमृत विचार। सिपाही से मारपीट में पुलिस ने एक तथाकथित भाजपा नेता व खुद को एक राष्ट्रीय अखबार का जिला प्रभारी बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय …
रूद्रपुर, अमृत विचार। सिपाही से मारपीट में पुलिस ने एक तथाकथित भाजपा नेता व खुद को एक राष्ट्रीय अखबार का जिला प्रभारी बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
भाजपा में पैठ रखता है आरोपी
रुद्रपुर। सिपाही से मारपीट में पकडा गया अश्विनी कुमार अरोरा भाजपा नेताओं का करीबी बताया जा रहा है। लेकिन भाजपा नेता इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। कुछ आरोपी को भाजपा कार्यकर्ता तो कुछ समर्थक बता रहे है। वहीं चर्चा है कि बीते दिनो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में आयोजित रोड शो में जहां कई बड़े नेता प्रदेश अध्यक्ष के वाहन के आगे पैदल चल रहे थे तो अरोरा उनके वाहन पर सवार था। फिलहाल इस मामले में भाजपा नेता कुछ भी कहने से कतरा रहे है। रोड शो के दौरान उसका भाजपा नेताओं के साथ डांस करने का विडियो भी वायरल हुआ था।
अन्य मामलों में भी सुर्खियां बटोर चुका है आरोपी
रुद्रपुर। कथित भाजपा नेता अरोरा का विवादों में उलझा यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरोपी नेता का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला के साथ गलत हरकत पर एक पाॅश कॉलोनी में लोगों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी।
