अयोध्या: अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने किया का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
अयोध्या। जनपद के थाना महराजगंज पुलिस ने इलाके से अवैध शस्त्र बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए कई निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचा व बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। एस एचओ वीरेंद्र कुमार के मुताबिक …
अयोध्या। जनपद के थाना महराजगंज पुलिस ने इलाके से अवैध शस्त्र बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए कई निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचा व बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
एस एचओ वीरेंद्र कुमार के मुताबिक इलाके में अवैध रूप से संचालित हो रहे शस्त्र की फैक्ट्री के बारे में मुखबिर की सूचना पर एसआई अश्वनी प्रताप सिंह, नागेन्द्र पांडे, चन्द्रशेखर यादव, सिपाही सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, जयविन्द सिंह, सर्वेश यादव व विनोद कुमार के साथ ऐमी आलापुर गाँव के बाहर एक एकांत घर में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान एक युवक को तीन बाक्स में रखे एक अदत देशी तमंचा 315 बोर मय 3 ज़िंदा कारतूस, दो अदत तमंचा 12बोर मय 2 ज़िंदा कारतूस, तीन अदत अर्धनिर्मित तमंचा, एक बाक्स में हथौड़ी, फुकनी, नाल आदि के साथ एक बाक्स में रखे छोटे छोटे उपकरण आदि को बरामद किया।
आरोपी युवक की पहचान महेंद्र कुमार दूबे पुत्र गौरीशंकर दूबे निवासी ऐमी आलापुर थाना महराजगंज अयोध्या के रूप में हुई। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजा गया। वहीं दूसरी तरफ इलाके के समैसा रेलवे क्रासिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर रामपाल उर्फ़ पाले पुत्र छेदी माझी निवासी मडना को एक पिपिया में भरी दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
