आज का राशिफल | 12 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको सफलता देगा। ज्यादा रोक-टोक करने की आपकी प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी बातों को शान्तिपूर्ण तरीके से लोगों के सामने रखें। वृष राशि आज लोग आपकी मेहनत को महत्व नहीं देंगे। संबंधों को खराब होने से बचायें। यदि बुखार और सर्दी …

मेष राशि

आज कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको सफलता देगा। ज्यादा रोक-टोक करने की आपकी प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी बातों को शान्तिपूर्ण तरीके से लोगों के सामने रखें।

वृष राशि

आज लोग आपकी मेहनत को महत्व नहीं देंगे। संबंधों को खराब होने से बचायें। यदि बुखार और सर्दी के लक्षण हैं तो तुरन्त डॉक्टर से मिलें। किसी आनन्दोत्सव में सम्मिलित नहीं होना चाहिए। नौकरी को लेकर परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि

आज व्यापारियों की नकदी की समस्या दूर होगी। ऑफिस में साथी सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। प्रियजनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। प्रेम-प्रसंग काफी अनुकूल रहने वाले हैं।

कर्क राशि

आज जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना चाहिए। भाइयों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात होगी।

सिंह राशि

आज परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। बेवजह के मामलों में न उलझें। दिनचर्या और खानपान में कड़ा अनुशासन रखें। नए संबंधों में स्थायीत्व कम रहेगा। पूजा-पाठ में आप काफी ध्यान देंगे।

कन्या राशि

आज माता आपसे नाराज हो सकती हैं। शेयर बाजार में ज्यादा धन निवेश न करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में जानें से बचें। वैधानिक और तकनीक पहलुओं की अनदेखी न करें। छात्रों के ऊपर पढ़ाई का दबाव रहेगा।

तुला राशि

आज साझेदारी में किये गये कार्य से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। टीमवर्क के कारण आपका काम सफल होगा। आपके उत्साह और एकाग्रता में वृद्धि होगी। कुछ ज्ञानवर्धक जानकारी आपको मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

आज नए व्यापार की शुरुआत करने के लिये उपयुक्त समय है। आपके मन में शान्ति रहेगी। बिजनेस में आपको लोगों से सलाह लेनी चाहिये उससे आपको लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।

धनु राशि

आज आपको यात्रा से बचना चाहिये। सर्वाइकल और पीठ दर्द के कारण परेशानी होगी। रूपये-पैसे में लेन-देन को लेकर असुविधा हो सकती है। सरकारी नियमों को न मानने के कारण आर्थिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है।

मकर राशि

आज बच्चों को पढ़ाई में संघर्ष करना पड़ेगा। नया कार्य शुरू करने से पूर्व वर्तमान कार्यों में ही ध्यान दें। विवाह समारोह में कुछ विघ्न आ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।

कुंभ राशि

आज भाई-बहनों से आपको लाभ मिल सकता है। व्यस्तता के बावजूद आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिये। किसी बड़ी कम्पनी से आपकी डील हो सकती है। लेखकों और कलाकारों को अलग पहचान मिल सकती है।

मीन राशि

आज परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा। घरवालों की भावनाओं का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ लंच का आनन्द लेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी के बहकावे में न आयें।