हल्द्वानी: किच्छा के सप्लायर पर पुलिस का वज्रपात, 10 लाख की स्मैक समेत गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशा सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने किच्छा से हल्द्वानी आए बड़े सप्लायर को धर दबोचा। इसके कब्जे से 10 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद हुई। रामलीला मैदान के पास स्मैक की डिलीवरी होनी थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशा सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने किच्छा से हल्द्वानी आए बड़े सप्लायर को धर दबोचा। इसके कब्जे से 10 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद हुई। रामलीला मैदान के पास स्मैक की डिलीवरी होनी थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि रविवार रात पुलिस को स्मैक के बड़े सप्लायर के हल्द्वानी आने की सूचना मिली। पता चला कि किच्छा का एक सप्लायर बाइक से यहां रामलीला मैदान के पास बड़ी डिलीवरी देने पहुंचा है और स्थानीय खरीदार का इंतजार कर रहा है। इस सूचना के बाद आनन-फानन में हरकत में आई पुलिस ने रामलीला मैदान के आसपास जाल बिछाकर सप्लायर को पकड़ लिया। इसके कब्जे से 54.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

आरोपी की पहचान किच्छा के दरऊ निवासी हारून के रूप में हुई। इसके बाद आरोपी को कोतवाली लाकर सघन पूछताछ की गई। दारोगा डीएस बिष्ट की ओर से एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार को नैनीताल कोर्ट पेश किया गया। आरोपी से बरामद बाइक सीज कर दी गई। इस केस की जांच दारोगा प्रकाश पोखरियाल को सौंपी गई है।

सप्लायर से पूछताछ के बाद एक और कड़ी खुली
हल्द्वानी। गिरफ्तार सप्लायर से पुलिस की सघन पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से हल्द्वानी में स्मैक सप्लाई कर रहा था। पकड़ा गया आरोपी किच्छा निवासी जिशान से सप्लाई लेता था। पुलिस ने इस केस में जिशान को भी वांछित किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े अपने नेटवर्क के राज भी उगले। सीओ सिटी प्रमोद शाह का कहना है कि अब वांछित पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। इसके साथ ही पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर नेटवर्क को भेदने रणनीति बनाई जा रही है।

सप्लायर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाल मनोज रतूड़ी, दारोगा देवेंद्र बिष्ट, सिपाही कुंदन सिंह, त्रिलोक सिंह, इसरार अहमद,इसरार नबी, उमेश पंत, वीरेंद्र चौहान, जितेंद्र कुमार।

संबंधित समाचार