रुद्रपुर: संतान उत्पत्ति का प्रलोभन देकर बाबा ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, पूजा के नाम पर 15 लाख भी ठगे
अमृत विचार, रुद्रपुर। रम्पुरा निवासी एक बाबा द्वारा संतान पैदा करने का प्रलोभन देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही बाबा पर महिला से लगभग 15 लाख रुपये ठगने का आरोप भी लगा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज …
अमृत विचार, रुद्रपुर। रम्पुरा निवासी एक बाबा द्वारा संतान पैदा करने का प्रलोभन देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही बाबा पर महिला से लगभग 15 लाख रुपये ठगने का आरोप भी लगा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 23 मार्च को एक महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके संतान नहीं हो रहे थे, जिसको लेकर वह परेशान चल रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रम्पुरा स्थित एक मंदिर में बाबा से हुई थी। उन्होंने उसको संतान उत्पत्ति का लालच दिया और पूजा-अर्चना करने की बात कही।
जिस पर भरोसा करके महिला ने पूजा अर्चना के लिए बाबा को 15 लाख 50 हजार रुपये भी दिए। आरोप है कि इस दौरान बाबा ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी स्थापित किए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रम्पुरा निवासी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
