रुद्रपुर: सिडकुल श्रमिक का जला हुआ कंकाल मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सोमवार को लगी सिडकुल की एक फैक्ट्री में भीषण आग में दूसरे दिन एक श्रमिक कंकाल मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक आग लगने के समय से लापता था। सुबह परिजनों के साथ पुलिस ने फैक्ट्री में श्रमिक की तलाश शुरू की तो उन्हे वहां राख …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सोमवार को लगी सिडकुल की एक फैक्ट्री में भीषण आग में दूसरे दिन एक श्रमिक कंकाल मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक आग लगने के समय से लापता था। सुबह परिजनों के साथ पुलिस ने फैक्ट्री में श्रमिक की तलाश शुरू की तो उन्हे वहां राख में तब्दील एक कंकाल बरामद हुआ है।
बता दें कि सोमवार दोपहर सिडकुल के सेक्टर सात में प्लाट नंबर 69, 70 व 71 में स्थित दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी।  फैक्ट्री में डिस्पोजल बनाने का कार्य होता था। आग की शुरुआत कंपनी के प्रथम तल पर स्थित गोदाम से हुई। जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई थी। वही दमकल की लगभग 10 से अधिक गाड़ियो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। इस बीच वहां फंसे 6 श्रमिकों ने पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई थी और उन्होने एक साथ ही श्रमिक मूलरूप से बीसलपुर, पीलीभीत निवासी देवस्वरूप के फंसे होने की सूचना उसके साथी और परिजनों को दी।
मंगलवार को देवस्वरूप के परिजनों ने पुलिस के साथ फैक्ट्री में पहुंचकर उसकी तलाश की तो पहली मंजिल पर उन्हे देवस्वरूप का कंकाल जोकि राख में तब्दील हो चुका था, बरामद हुआ। पुलिस ने कंकाल का डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। वही फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक परिजनों में सुलह होने की बात सामने आई है। जिसमें उन्होंने उसका मुआवजा दिये जाने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार