हल्द्वानी: ‘तेजपत्ते’ की विदेशों में भी महक, 40 साल से होती है पहाड़ो में खेती
पवन कुंवर, हल्द्वानी। चोपड़ा गांव में करीब 40 वर्षों से किसान तेज पत्ते की खेती कर रहे हैं। इस गांव में टनों के हिसाब से तेज पत्ता होता है। इसकी खेती 1 साल में एक बार होती है। गांव के तेजपत्ते की महक विदेशों में भी फैल रही है। चोपड़ा गांव तेजपत्ता (दालचीनी) के लिए …
पवन कुंवर, हल्द्वानी। चोपड़ा गांव में करीब 40 वर्षों से किसान तेज पत्ते की खेती कर रहे हैं। इस गांव में टनों के हिसाब से तेज पत्ता होता है। इसकी खेती 1 साल में एक बार होती है। गांव के तेजपत्ते की महक विदेशों में भी फैल रही है। चोपड़ा गांव तेजपत्ता (दालचीनी) के लिए मशहूर गांव मानाजाता है।
इस गांव में दालचीनी तेजपत्ता की इतनी ज्यादा पैदावार होती है कि यहां की दालचीनी (तेजपत्ता) देश विदेशों तक फेमस है। चोपड़ा गांव के किसानों ने बताया की गांव की दालचीनी का उपयोग देश-विदेश में जाकर टूथपेस्ट, मसालों, आयुर्वेदिक दवाइयां, पाचन को बेहतर बनाने और गैस की समस्या से निजात दिलाने के अलावा, तेज पत्ता और दालचीनी से बनी चाय बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। दालचीनी आपको स्नैकिंग से बचने में भी मदद करती है।
दालचीनी हमारे शरीर के लिए इतने लाभदायक होती है और हमें विटामिन A, C,और B-कॉम्प्लेक्स के अलावा यह हमें नियासिन,रिबोफ्लाविन, पाइरोडॉक्सिन, पेंटोथेनिक एसिड और फोलिक एसिड भी देती है। यह ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल व्यंजनों में जायका और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है।
वैज्ञानिक नाम लॉरस नोबिलिस (laurus nobilis)
तेजपत्ते का वैज्ञानिक नाम लॉरस नोबिलिस (laurus nobilis) है। यह एक सुगंधित पत्ता है, जो लॉरस परिवार से संबंधित है। खाने और औषधि में इसका उपयोग एक हजार वर्षों से किया जा रहा है। तेजपत्ते का इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज में करना फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को सामान्य बनाए रखता है और दिल की बीमारियों पर भी राहत देता है। जो लोग मधुमेह से पीड़ित हैं उनके लिए इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है।
सूखने के बाद किया जाता है तेजपत्ते का प्रयोग
तेजपत्ते का उपयोग इसके सूखने के बाद ही होता है। इसमें कई औषधीय गुण भी हैं। तेजपत्ते की 2400 से 2500 प्रजातियां हैं, जिसमें से अधिकतर पहाड़ों, पूर्वी एशिया, दक्षिण व उत्तरी अमेरिका और एशिया में पाई जाती हैं। इस में टैनिन,फ्लेवोन,फ्लेवोनोइड्स,एल्कलॉइड्स, यूजेनॉल, लिनालूल और एंथोसायनिन शामिल हैं।
ये होते हैं तेजपत्ते के फायदे
1. डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद
2. श्वसन तंत्र को मजबूत करने में लाभकारी
3. दांतों के लिए उपयोगी
4. कैंसर से बचाव में सहायक
5. सूजन कम करने में भी है उपयोगी
6. फंगल इन्फेक्शन से होता है बचाव
7. जख्म ठीक करने में भी सहायक
8. वजन कम करने में मिलती है मदद
9. किडनी समस्याओं से भी होता है बचाव
10. कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए बेहतर
11. त्वचा के लिए भी गुणकारी
12. बालों को सही रखने में भी फायदेमंद
