काशीपुर: कोरोना संक्रमण के बीच शुरू हुआ चैती मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच ऐतिहासिक चैती मेले का शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना के बाद ध्वजा फहराकर शुभारंभ किया। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचे। जहां प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल पंडा और …

काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच ऐतिहासिक चैती मेले का शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना के बाद ध्वजा फहराकर शुभारंभ किया।

मंगलवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचे। जहां प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल पंडा और पंडा परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई। उसके बाद कैबिनेट मंत्री ने मंदिर परिसर में अन्य मंदिरों के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद देवी का ध्वजा फहराकर विधिवत मेले का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री ने मोटेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि चैत्र के प्रथम नवरात्र पर उन्हें सिद्ध पीठ मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन का सौभाग्य मिला और एक पुण्य काम हुआ है।

उन्होंने मां भगवती से कोरोना से मुक्ति दिलाने और इस संकट की घड़ी में सभी को स्वस्थ रखने की की प्रार्थना की है। कहा कि कोविड को देखते हुए मेले में नियमों का पालन कराया जाएगा। भगत ने कहा कि कोरोना काल में हरिद्वार में विशाल कुंभ का आयोजन हुआ है। आस्था को देखते हुए लाखों श्रद्धालुओं हरिद्वार पहुंचे। इस मौके पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, मोहन बिष्ट, विमल गुड़िया, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल, एसपी प्रमोद कुमार, पार्षद अनिल कुमार, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुरेंद्र सिंह जीना, सीमा चौहान, रजत सिद्धू आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार