हल्द्वानी: नाबालिग के अपहरण में युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता ने एक युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। राजपुरा पड़ाव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 11 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता ने एक युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।

राजपुरा पड़ाव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 11 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को उसके घर के पास ही रहने वाला राजू नामक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया।

किशोरी के लापता होने के बाद से युवक भी फरार है। किशोरी के पिता ने पुलिस से बेटी की बरामदगी के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नाबालिग के साथ ही आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार