हल्द्वानी: दो दांपत्य जीवन बचाने के लिए पुलिस ने की काउंलिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दंपतियों का गृहस्थ जीवन बचाने के लिए पुलिस ने विशेषज्ञों की मौजूदगी में काउंसलिंग कराई। हालांकि पहली काउंलसिंग में दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी। संबंधित पक्षों को दोबारा काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। मंगलवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में पुलिस बहुद्देशीय भवन के सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दंपतियों का गृहस्थ जीवन बचाने के लिए पुलिस ने विशेषज्ञों की मौजूदगी में काउंसलिंग कराई। हालांकि पहली काउंलसिंग में दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी। संबंधित पक्षों को दोबारा काउंसलिंग के लिए बुलाया गया।

मंगलवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में पुलिस बहुद्देशीय भवन के सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल हेल्प लाइन हल्द्वानी की प्रभारी निरीक्षक ललिता पाण्डेय ने दो मामलों को ऐच्छिक ब्यूरो सदस्य भवाली सीओ अनुषा बडोला, सुशीला तिवारी अस्पताल के मनोवैज्ञानिक डॉ युवराज पंत, उच्च शिक्षा के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ बहादुर बिष्ट, एमबीपीजी कॉलेज की एसोशिएट प्रोफेसर डॉ प्रभा, हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बसेरा के समक्ष रखा। एसएसपी और ब्यूरो के सदस्यों ने दोनों पक्षों को बारी-बारी से सुना।

ब्यूरो के सदस्यों ने अपने कार्यक्षेत्र के ज्ञान और अनुभव के आधार पर दोनों पक्षों को सलाह और सुझाव दिए। एसएसपी ने बताया कि पहली काउंसलिंग में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई। अब दूसरे चरण में दोनों पक्षों की दोबारा काउंसलिंग की जाएगी। गोष्ठी में महिला मुख्य सिपाही तनुजा ह्यांकी, सिपाही पार्वती टम्टा आदि थे।

संबंधित समाचार