बरेली: इज्जतनगर कारखाना गेट पर सज रहा सूदखोरों का बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल के कारखाना गेट पर सूदखोरों का बाजार सज रहा है। जहां कारखाने के कर्मचारियों को रुपये सूद पर देकर उनसे वसूली होती है। रुपये देने ने में आनाकानी करने पर उनके साथ दबंगई की जाती है। रेलवे की कई यूनियन उनके विरोध में उतर आई हैं। उन्होंने रेल अधिकारियों पर मिलीभगत …

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल के कारखाना गेट पर सूदखोरों का बाजार सज रहा है। जहां कारखाने के कर्मचारियों को रुपये सूद पर देकर उनसे वसूली होती है। रुपये देने ने में आनाकानी करने पर उनके साथ दबंगई की जाती है। रेलवे की कई यूनियन उनके विरोध में उतर आई हैं। उन्होंने रेल अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

सूद पर पैसे उठाने वाले करीब 10-12 लोग इज्जतनगर मंडल कारखाना के आसपास ही भटकते रहते हैं। यह यूनियन के लोगों को पैसा देते हैं। इसके बाद उनसे वसूली शुरू कर देते हैं। जबकि रेलवे परिसर के अंदर किसी भी अन्य व्यक्ति का आना पूरी तरह से वर्जित होता है।

आरोप है कि इन लोगों ने जिन कर्मचारियों को सूद पर पैसे दिए हैं उनके एटीएम कार्ड और पासबुक भी रख लिए हैं। कर्मचारियों का वेतन आते ही रुपये निकाल लेते हैं। कर्मचारी को घर खर्च के लिए बहुत कम रकम देते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यूनियनों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत सीडब्ल्यूएम से भी की है मगर उन्होंने इस बारे में कभी कोई एक्शन नहीं लिया है।

ऑडियो वायरल होने के बाद कारखाना के आरपीएफ इंस्पेक्टर संबद्ध
सूदखोरों से वसूली के आरोप में कारखाना के आरपीएफ इंस्पेक्टर को कारखाना से हटा दिया गया है। उन्हें अब मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में संबद्ध किया गया है। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए आरपीएफ कमांडेंट ने एक कमेटी गठित करने की बात कही गई है। जांच के बाद कार्रवाई के लिए कहा है।

“रेल परिसर के अंदर किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है। यदि इसके बाद भी कोई आता है तो आरपीएफ उस पर कार्रवाई करती है। बहरहाल मेरे पास किसी भी यूनियन ने शिकायत नहीं की है।” -राजेश अवस्थी, सीडब्ल्यूएम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज