आज का राशिफल | 14 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज धन के मामले में आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। आर्थिक प्रगति होने की प्रबल सम्भावना है। काम को पूरा करने का जुनून रहेगा। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। शुभ और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। वृष राशि आज घरेलू खर्च मानसिक तनाव और कलह का कारण बन …
मेष राशि
आज धन के मामले में आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। आर्थिक प्रगति होने की प्रबल सम्भावना है। काम को पूरा करने का जुनून रहेगा। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। शुभ और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
वृष राशि
आज घरेलू खर्च मानसिक तनाव और कलह का कारण बन सकते हैं। अपनी परेशानियों को माता-पिता से शेयर कर सकते हैं। आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। कोई जरूरी काम टल सकता है।
मिथुन राशि
आज काफी दिनों से नौकरी में चल रही समस्या खत्म हो सकती है। परिवार वालों की कुशलता और खुशहाली से मन में सन्तोष उत्पन्न होगा। फिल्म निर्माण और अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि
आज आपके मैनेजमेन्ट की काफी प्रशंसा होगी। शासन और प्रशासन का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। नए कारोबार में निवेश कर सकते हैं। सन्तान के विवाह की चिन्ता दूर होगी। प्रणय जीवन में नवीनता का संचार होगा।
सिंह राशि
आज आप कार्यक्षेत्र की आगामी योजनाओं के लिए विशेषज्ञ लोगों से विमर्श करेंगे। धन से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान होगा। एक के बाद एक सभी कार्य बनते ही चले जाएंगे। आप सिर्फ अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।
कन्या राशि
आज आप कार्यक्षेत्र की आगामी योजनाओं के लिए विशेषज्ञ लोगों से विमर्श करेंगे। धन से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान होगा। एक के बाद एक सभी कार्य बनते ही चले जाएंगे। आप सिर्फ अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।
तुला राशि
आज आप धन का सदुपयोग करें और बिना सोचे-विचारे उसे खर्च न करें। योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने से आपको कारोबार में भविष्य में भी अच्छा लाभ होगा। आज सुबह से ही आपका मूड काफी सकारात्मक और उत्पादक रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज परिवार और ऑफिस दोनों ही जगह आप संयम का परिचय देंगे। बड़े बुद्दिमान लोगों की संगति प्राप्त होगी। गुप्त शत्रुओं का भेद आपके सामने खुल सकता है। आपकी सेवाभावना लोगों के लिये प्रेरणा बनेगी।
धनु राशि
आज पिता के साथ और मार्गदर्शन का लाभ आपको व्यापार सम्भालने में मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी कर सकते हैं। कमीशन से जुड़े व्यापार में लाभांश बढ़ेगा। सन्तान के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा।
मकर राशि
आज छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहना चाहिये। सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कुछ नजदीकी लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। यदि घर से बाहर जा भी रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर चलें।
कुंभ राशि
आज आपके मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। बॉस आपके काम को देखकर काफी खुश रहेगा। आज आप व्यस्त तो रहेंगे लेकिन आप परिवार के साथ आनन्द के क्षण भी बितायेंगे। तार्किक विषयों पर अपनी बेबाक राय देंगे।
मीन राशि
आज लोग आपकी झूंठी-प्रशंसा भी करेंगे। पर्यटन से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। ज्यादा भावुक होने से बचें। अपनी कमजोरियां किसी से साझा न करें। शाम तक कोई गुमी चीज वापस मिल सकती है।
