कोरोना की खबर सुनकर उदास हो जाते हैं धर्मेन्द्र, इस काम से मिलता है सुकून

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान हैं। वहीं धर्मेंद्र ने अब देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है और बताया है कि कोरोना वायरस की खबर सुनकर उदास हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया है कि कोरोना के बीच बढ़ती उदासी को वह …

मुंबई। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान हैं। वहीं धर्मेंद्र ने अब देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है और बताया है कि कोरोना वायरस की खबर सुनकर उदास हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया है कि कोरोना के बीच बढ़ती उदासी को वह कैसे दूर कर रहे हैं।

वह अक्सर अपने वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। इनमें कभी जानवर दिखते हैं तो कभी साथ काम करने वाले भी नजर आते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।

धर्मेंद्र ने वीडियो के साथ लिखा है, “बढ़ते कोरोना वायरस की खबर सुनकर मन उदास हो जाता है… तो यहां चला आता हूं। प्लीज प्लीज टेक केयर।” वीडियो में वह गाय और उसकी बछड़ी को प्यार और किस करते दिख रहे हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि यह उनकी फैमिली है, यहां आकर उनको बहुत खुशी मिलती है।

 

संबंधित समाचार