रामपुर में लोगों की लापरवाही के कारण बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, 97 और मिले नए केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रामपुर, अमृत विचार। जिले में बुधवार को तीन चरणों में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 97 और संक्रमित निकले हैं। जबकि, 36 लोगों के आइसोलेशन पूरा करने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल, 387 कोरोना संक्रमित सक्रिय हैं। हॉट स्पाट क्षेत्रों में बेरिकेडिंग कर मोहल्लों को सील कर दिया गया है। कोरोना आशंकितों के 13 …

 रामपुर, अमृत विचार। जिले में बुधवार को तीन चरणों में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 97 और संक्रमित निकले हैं। जबकि, 36 लोगों के आइसोलेशन पूरा करने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल, 387 कोरोना संक्रमित सक्रिय हैं। हॉट स्पाट क्षेत्रों में बेरिकेडिंग कर मोहल्लों को सील कर दिया गया है।

कोरोना आशंकितों के 13 अप्रैल को भेजे गए 990 नमूनों में 16 पॉजिटिव आए हैं। 9 अप्रैल को भेजी गई जांच रिपोर्ट के प्रतीक्षारत 289 लोगों की सूची में 74 संक्रमित निकले हैं। 10 अप्रैल को 790 लोगों की आरटीपीसीआर जांच में एक संक्रमित मिला है। बुधवार को तीन चरणों में आई जांच रिपोर्ट में 97 कोरोना संक्रमित आए हैं। 36 लोगों को आइसोलेशन पूरा करने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। हॉट स्पाट क्षेत्रों में बेरिकेडिंग कर मोहल्लों को सील कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव यादव  ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग कोरोना वैक्सीनशन अवश्य कराएं और मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी बनाए रखें।

संबंधित समाचार