बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम से मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डा. भीमराव अंबेडकर जयंती इस वर्ष सामाजिक न्याय दिवस के रुप में मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं एवं चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके जीवन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठियां हुई। साथ ही सामाजिक न्याय पर डा. अंबेडकर के योगदान पर विशेष व्याख्यान हुए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष …

बरेली, अमृत विचार। डा. भीमराव अंबेडकर जयंती इस वर्ष सामाजिक न्याय दिवस के रुप में मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं एवं चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके जीवन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठियां हुई। साथ ही सामाजिक न्याय पर डा. अंबेडकर के योगदान पर विशेष व्याख्यान हुए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति अंबेडकर जी का योगदान सराहनीय है। डा. अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुमुखी एवं बहुआयामी है। आज के समय में भारत एक महाशक्ति बन चुका है। हमें भाई चारे का भाव एक दूसरे से रखना चाहिए। सामाजिक समरसता के लिए उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदेश सरकार द्वारा डा. अंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रुप में मनाया जा रहा है।

संबंधित समाचार